पीयू से बीएड करना चाहते हैं, लेकिन आवेदन नहीं कर पाए तो आपको गोल्डन चांस मिल रहा है। जल्दी से अप्लाई कर लिजिए। पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग(यूसोल) पत्राचार से बीएड करने के इच्छुक विद्यार्थियों से स्पेशल चांस के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं।
जानकारी अनुसार पत्राचार से पीयू बीएड की 800 सीटों पर दाखिला देता है। ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकने वाले स्टूडेंट्स के लिए पीयू ने यह स्पेशल चांस दिया है। सभी योग्यता पूरी करने वाले कैंडीडेट्स वेबसाइट usolbed.puchd.ac.in. से आवेदन फार्म डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएड में दाखिले के लिए 23 सितंबर को सुबह 9 बजे सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ काउंसिलिंग में हिस्सा ले सकते हैं। कैंडीडेट्स से फीस के साथ रजिस्ट्रेशन फीस भी वसूली जाएगी।