फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महिलाओं को बेहोश करके ठगे सोने के गहने और रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। विकासनगर (मौलीजागरां) में तीन महिलाओं को बेहोश कर तीन युवक सोने के आभूषण और नकदी ले उड़े। मौलीजागरां थाना पुलिस ने विकास नगर निवासी मीना की शिकायत पर अज्ञात में केस दर्ज कर तीनों युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मीना ने कहा कि रविवार शाम करीब पांच बजे वह अपनी पड़ोसन प्रभा देवी और राजकुमारी के साथ सैर करते हुए रायपुर कलां की तरफ गई थीं। वापस लौटते समय विकास नगर पेट्रोल पंप रोड की दूसरी तरफ पीपल के पेड़ के नीचे तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और बातों में उलझाकर सम्मोहित कर लिया। इसके बाद उनके गले से हार, सोने की बालियां और 100 रुपये, जबकि प्रभा देवी से सोने का लॉकेट, 150 रुपये ओर राजकुमारी से 200 रुपये ले लिया और तीनों को एक पर्ची देकर जंगल में फेंककर आने को कहा। जब तीनों महिलाएं पर्ची फेंककर लौटीं तो तीनों आरोपी भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें