पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने दो देशी पिस्टल व पांच कारतूस बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह शराब ठेकेदार गांव बजाना खुर्द निवासी संदीप की हत्या करने के लिए आए थे। मोहाना थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक माह पहले भी संदीप पर गोली चला चुका है दीपक
पुलिस के मुताबिक वारदात का मुख्य साजिशकर्ता बजाना खुर्द निवासी दीपक इससे पहले 22 सितंबर को भी शराब ठेकेदार संदीप पर गोली चला चुका है। उस वक्त संदीप हमले में बाल-बाल बचा था। एक माह के अंदर ही दोबारा उस पर हमला करने की साजिश रच डाली। वारदात से पहले ही उसके साथी पकड़े गए। जबकि वह भाग निकला। आरोपी दीपक गांव में शराब ठेका लेना चाहता था। जिसे संदीप ने ले लिया था। इसी की रंजिश में वह संदीप पर हमला कर रहा है।
कुख्यात जितेंद्र उर्फ गोगी गैंग के सदस्य हैं गिरफ्तार आरोपी
पुलिस के हत्थे चढ़े कुलदीप उर्फ गुलशन व कपिल उर्फ विजय कुख्यात बदमाश जितेंद्र उर्फ गोगी गैंग के शार्प शूटर है। आरोपी दीपक भी गोगी गैंग से जुड़ा है। कुलदीप व कपिल पर दिल्ली पुलिस ने मकोका लगा रखी है। इतना ही नहीं दोनों बदमाश बहादुरगढ़ में कुख्यात जितेंद्र उर्फ गोगी को पुलिस की कस्टडी से भगाने में भी आरोपी हैं। यह इस मामले में अभी तक फरार चल रहे थे।
कुख्यात जितेंद्र उर्फ गोगी गैंग के दो शार्प शूटर सहित तीन आरोपियों को काबू किया गया है। उनका तीसरा सदस्य व वारदात रचने का मुख्य आरोपी फरार हो गया। उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। वह शराब ठेकेदार पर पहले भी गोली चला चुका है। गुलशन भौरिया, शस्त्र निरोधक स्टॉफ।