फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली राइफल लूट कांडः यूपी पुलिस के वांटेड जर्मन सिंह का साथी पटियाला से गिरफ्तार

Wed, 24 Oct 2018 09:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
पटियाला पुलिस
विज्ञापन

यूपी पुलिस के वांटेड शातिर अपराधी जर्मन सिंह के साथी ईश्वर सिंह को पंजाब के पटियाला से गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू, एसपी (डी) मनजीत सिंह बराड़ ने मंगलवार दोपहर को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि जर्मन सिंह ने अपने साथी गुरजंट सिंह निवासी गांव धरावली थाना गंगोह, करम सिंह निवासी रिगाना फार्म थाना झिजाना, अमृत सिंह निवासी विकास नगर करनाल हरियाणा के साथ मिलकर दो अक्तूबर को चेक पोस्ट कमालपुर जिला शामली (यूपी) पर ड्यूटी कर रहे दो पुलिस कर्मचारियों पर हमला करके उनकी एक इनसास और 303 बोर राइफल लूट ली थी। 

विज्ञापन


बाद में यूपी पुलिस की ओर से गुरजंट सिंह, करम सिंह, अमृत सिंह और करमवीर सिंह को गिरफ्तार करके लूटे गए हथियार बरामद कर लिए गए थे। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया था कि इस वारदात का मुख्य साजिशकर्ता जर्मन सिंह था, जो वारदात के बाद से फरार था। एसएसपी ने बताया कि इंटेलीजेंस विभाग पंजाब से मिली अहम सूचना को आगे बढ़ाते हुए पटियाला पुलिस ने जर्मन सिंह को 18 अक्तूबर को बीकानेर (राजस्थान) से राजस्थान पुलिस के साथ तालमेल करके गिरफ्तार किया था।

Trending Videos
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर
पुलिस के मुताबिक जर्मन सिंह शामली में वारदात को अंजाम देने के बाद पटियाला के समाना में अपने नानके आया था। 17 अक्तूबर को वह बीकानेर चला गया था। जर्मन सिंह से पूछताछ के बाद सीआईए स्टाफ पटियाला ने उसके साथी ईश्वर सिंह उर्फ ईसर निवासी आदर्श कालोनी गांव बलोंगी जिला मोहाली को सोमवार को सरहिंद रोड नजदीक अलीपुर रोड पटियाला से गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक 32 बोर पिस्टल समेत पांच कारतूस 32 बोर बरामद हुए हैं। इस संबंधी थाना अनाज मंडी पटियाला में केस दर्ज किया गया है।

दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक जर्मन सिंह बारहवीं पास है, जबकि उसका साथी ईश्वर सिंह बीएसई (आईटी) है। जर्मन सिंह पहले ही थाना पातड़ां के एक मुकदमे में पुलिस रिमांड पर चल रहा था। पूछताछ में जर्मन सिंह ने बताया कि बीकानेर जाने से पहले असलाह की एक खेप उसने समाना-पटियाला रोड पर बिजलपुर बस स्टैंड के पास भाखड़ा नहर के पास रखी है।

पटियाला पुलिस ने बताई जगह से एक राइफल 315 बोर, एक 32 बोर पिस्टल, दो पिस्तौल 315 बोर और 32 बोर के पांच कारतूस, 315 बोर के पांच कारतूस बरामद कर लिए हैं। इस संबंधी थाना सदर समाना में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। बरामद हथियारों में से एक पिस्टल 32 बोर और एक पिस्तौल 315 बोर शामली वाली वारदात में इस्तेमाल किए गए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें