फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी पर इस्कॉन मंदिर में भगवान को कराया नौका विहार

Sat, 16 Apr 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ईस्कॉन टेंपल, चंडीगढ़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रामनवमी पर भक्तों ने भगवान को नौका विहार करवाया। इस्कॉन मंदिर में सुबह भगवान राधा माधव, श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण का दर्शन किए। एक घंटे तक चले महाभिषेक में भक्तों ने भगवान का दूध, दही, घी, शहर और 10 प्रकार के फलों से अभिषेक किया।
विज्ञापन


इस्कॉन के प्रवक्ता अकिंचन प्रियदास ने बताया कि महाआरती में मृदंग और करताल के साथ कीर्तन किया गया। इस अवसर पर इस्कॉन चंडीगढ़ के सह अध्यक्ष नंद महाराज ने प्रवचन दिए। शाम को भगवान श्रीराम और माता सीता को पालकी में ले जाकर कृत्रिम सरोवर में नौका विहार करवाया गया। इस दौरान कीर्तन चलता रहा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें