फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबिंद सिंह लौंगोंवाल ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी से करतापुर साहिब का रास्ता खोलने को करेंगे बात

Tue, 18 Sep 2018 09:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
विज्ञापन
श्री करतारपुर साहिब के दूरबीन से दर्शन करते हुये मनजीत सिंह
विज्ञापन

डेरा बाबा नानक के भारत-पाक कारीडोर पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए सोमवार को दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मनजीत सिंह जीके और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गोबिंद सिंह लौंगोवाल पहुंचे। इस दौरान दोनों ने पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दूरबीन से दर्शन किए।

विज्ञापन


मनजीत सिंह जीके और गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने कहा कि 550वीं शताब्दी आ रही है, उसे मनाने की तैयारी के लिए दिल्ली और पंजाब की गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियां 11 नवंबर से धार्मिक समागम भारत-पाक सीमा पर बने दर्शन स्थल के नजदीक उच्चाधिकारियों की इजाजत लेकर करवाएंगे। अखंड पाठ साहिब भी करवाए जाएंगे। प्रधान लौंगोवाल ने कहा कि एक शिष्टमंडल के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रास्ता खोलने के लिए बातचीत की जाएगी।  

दोनों देशों की सरकारें सहमति प्रकट करती हैं तो शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी इस कारीडोर को बनाने के लिए तैयार है। दोनों प्रधानों ने संगत के साथ मिलकर करतारपुर साहिब का रास्ते खुलने की अरदास भी की। चैरिटेबल अस्पताल के चेयरमैन बाबा सुखदीप सिंह बेदी ने दोनों प्रधानों का स्वागत किया। दरबार साहिब डेरा बाबा नानक के मैनेजर गुरदेव सिंह मान ने लौंगोवाल और जीके को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मनजिंदर सिंह सिरसा जनरल सचिव, परमजीत सिंह, कुलमोहन सिंह, पंकज सिंह मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें