फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड कमेटी की जांच में जीएमएसएच-16 देशभर की यूटी में नंबर-1

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंडीगढ़। जीएमएसएच-16 ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के तहत राष्ट्रीय स्तर पर क्वालिटी सर्टिफिकेशन प्रदान किया गया है। अस्पताल को देशभर की यूटी के अस्पतालों में सबसे बेहतर बताया गया है। यह प्रमाणन केंद्रीय स्तर की क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड कमेटी के अधिकृत बाहरी मूल्यांकनकर्ताओं की विस्तृत जांच के बाद दिया जाता है। टीम के मूल्यांकन में अस्पताल ने 96.29% कुल स्कोर प्राप्त किया जबकि कुछ विभागों ने 99% तक अंक हासिल किए जो इसे देश के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सरकारी अस्पतालों में शामिल करता है।

25 से 27 सितंबर 2025 तक तीन दिनों में विशेषज्ञ टीम ने अस्पताल के 20 से अधिक यूनिट्स की समीक्षा की जिसमें शामिल ओपीडी और पीडियाट्रिक ओपीडी, आईसीयू, इमरजेंसी, एसएनसीयू, ब्लड बैंक, लैब, इनडोर, मैटर्निटी और लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर, एडमिन यूनिट, मॉर्चरी शामिल है। निरीक्षण के दौरान बताई गई कमियों पर अस्पताल प्रशासन ने उसी समय तेजी से सुधार किया। इसके चलते स्कोर और बेहतर हुआ। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि यह उपलब्धि डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और सभी यूनिटों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। लक्ष्य है कि सरकारी अस्पताल में भी बेहतरीन और भरोसेमंद उपचार मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन




कमेटी के बारे में आप भी जान लें

क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड कमेटी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत काम करने वाली राष्ट्रीय स्तर की विशेषज्ञ समिति है। इसका मुख्य कार्य सरकारी अस्पतालों में मरीज सुरक्षा, उपचार की गुणवत्ता, साफ-सफाई और संक्रमण नियंत्रण, रिकॉर्डिंग और डॉक्यूमेंटेशन और मानव संसाधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था के लिए राष्ट्रीय स्तर के मानक तय करना और उनका प्रमाणीकरण करना। किसी भी अस्पताल को यह प्रमाणन मिलना इस बात का प्रत्यक्ष संकेत है कि वहां मिलने वाली चिकित्सा सेवाए राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता के बराबर हैं और अस्पताल की व्यवस्था प्रोफेशनल, सुरक्षित, सटीक और मरीज-केंद्रित है।


कुछ मुख्य स्कोर
विभाग
स्कोर (%)

ओपीडी
99.15

पीडियाट्रिक ओपीडी
99.19

लैब
97.43

ब्लड बैंक
98.0

इमरजेंसी
97.01

आईसीयू
96.74

सहायक सेवाएं 98.25

मॉर्चरी 97.42
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें