फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमसीएच-32 में ई-संजीवनी एप से होगा इलाज, मरीज व डॉक्टर आमने-सामने कर सकेंगे बात

Sun, 19 Jul 2020 01:39 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
जीएमसीएच-32 - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

चंडीगढ़ के जीएमसीएच-32 के सभी विभागों में अब ई-संजीवनी ओपीडी का संचालन किया जाएगा। इस एप के जरिए मरीज और डॉक्टर वर्चुअली माध्यम से आमने-सामने बैठकर बातचीत कर सकेंगे। जीएमसीएच-32 आईटी विभाग के हेड प्रो. सुरेंद्र सिंघल ने बताया कि अभी तक अस्पताल में टेली मेडिसन में फोन व ई-मेल के माध्यम से मरीजों का इलाज किया जा रहा था।

विज्ञापन


अब इस एप के जरिए मरीजों का इलाज किया जाएगा। इसके तहत मरीज अपनी रिपोर्ट व अन्य दस्तावेज जैसे कि एक्स- रे, सिटी स्कैन आदि को ऑनलाइन डॉक्टरों को दिखा सकेंगे। वहीं जो मरीज दूसरी जगह इलाज करा रहे हैं, वे अपनी रिपोर्ट भी डॉक्टरों से साझा कर सकेंगे। इस नई व्यवस्था के तहत मरीज अपने दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मरीज त्वचा संबंधी रोग भी अब डॉक्टर को घर बैठे दिखा सकेंगे।

गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड होगा ई- संजीवनी एप
सुरेंद्र सिंघल ने बताया कि ई-संजीवनी एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। एप पर लॉग इन करने के बाद अपना मोबाइल नंबर डालना होगा। मोबाइल नंबर डालने के बाद एक वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आएगा। ओटीपी डालने के बाद पेशेंट अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करेगा। उसके बाद मरीज को एक टोकन नंबर मिलेगा। यह टोकन नंबर ओपीडी में चला जाएगा। ऑनलाइन कंसल्टेशन के समय जो भी डॉक्टर उपलब्ध होगा, उसके पास मरीज का नंबर आ जाएगा। मरीज को कॉल किया जाएगा। इसके बाद मरीज डॉक्टर से अपनी समस्या साझा कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें