गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सेक्टर-32 के ईएनटी विभाग के हेड ऑफ डिपार्टमेंट प्रोफेसर डॉ. अर्जुन दास का चयन दिल्ली स्थित नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंस की फेलोशिप के लिए हुआ है।
डॉ. दास ऐसे दूसरे फैकल्टी मेंबर हैं, जिनका चयन इस फेलोशिप के लिए हुआ है। डॉ. दास के चयन पर डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. अतुल सचदेवा ने बधाई दी है। डॉ. दास मूल रूप से सिरसा के रहने वाले हैं।
उन्होंने जन्म से न सुनने और बोलने वाले बच्चे की सफल काक्लियर सर्जरी कर उसे आवाज प्रदान की थी। वे जीएमसीएच 32 से करीब 16 साल से जुड़े हैं।