फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र स्पेशलः 31 साइटों की नीलामी करेगा गमाडा, जानिए कब?

Thu, 29 Sep 2016 04:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
इस बार नवरात्रों में मोहाली के प्रॉपर्टी बाजार के गर्माने के पूरे आसार हैं। गमाडा ने 31 साइटों की नीलामी करने का फैसला लिया है। नीलामी सेक्टर-70 स्थित कम्युनिटी सेंटर में होगी। इस दौरान कुल 31 साइट्स के लिए बोली लगेगी। जिनमें रेजिडेंशियल, स्कूल व कॉमर्शियल साइट्स शामिल हैं।
विज्ञापन


गमाडा अधिकारियों के मुताबिक ट्राइसिटी के प्रॉपर्टी बाजार को स्टडी करने के बाद नीलामी का फैसला लिया गया। इस दौरान न्यू चंडीगढ़ से लेकर सेक्टर-88 तक सर्वे कर ऑक्शन के लिए प्लॉट चुने गए हैं। वहीं, प्लॉटों की साफ सफाई व अन्य काम भी पूरे कर दिए गए हैं।

गमाडा अधिकारियों के मुताबिक इस नीलामी के हिट होने के पूरे आसार हैं। क्योंकि त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। इसी को ध्यान में रखकर नीलामी की तैयारी की गई है। ऐसे में उम्मीद है कि जो भी जरूरतमंद प्रॉपर्टी की तलाश में है। वह इस दौरान खरीदारी जरूर करेगा।
विज्ञापन


पूरब अपार्टमेंट्स को मिलेगी अपनी मार्केट
पूरब अपार्टमेंट्स के लोगों को भी अब घर के पास ही मार्केट मिलेगी। गमाडा ने इस बार की जाने वाली नीलामी में पूरब अपार्टमेंट्स के आठ बिल्ट-अप-बूथों को शामिल किया है। इससे पहले पूरब अपार्टमेंट के अलाटियों ने गमाडा सीए के समक्ष मार्केट न होने का मुद्दा उठाया था। मीटिंग में उन्होंने लोगों को जल्द ही बूथ की नीलामी करने का आश्वासन दिया है।

 
विज्ञापन

रेसिडेंशियल प्लॉट, स्कूल और कमर्शियल साइट्स

प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस - फोटो : डेमो फोटो
सेक्टर-------प्लॉट नंबर------रिजर्व कीमत पर साइट
65----------913एफपी--------13781250
65------------4380----------200 00 000
68----1033, 1036 व 1038----5750000

स्कूल साइट्स
लोकेशन----टाइप---------एलिजीबिलिटी फीस
इको सिटी---स्कूल----------318303480
सेक्टर-77---स्कूल----------3232733

कमर्शियल साइट्स
सेक्टर-----टाइप------संख्या--------रिजर्व प्राइस वर्ग गज
61---------बूथ--------2------------373825
61----------बूथ--------1-----------309083
63 एससीओ एससीएफ--एफ--3 ------263800
64 एससीओ एससी-----एफ---5-----263363
65 एससीओ बीएम------एम---5------213600
88 बिल्ट अप----------बूथ---4-------213600
88 बिल्ट अप-------बूथ------4------213600
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें