15 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र
शारदीय नवरात्र 15 अक्तूबर से शुरू होंगे। गौर हो कि ट्राईसिटी में बड़ी संख्या में बंगाली समुदाय के लोग रहते हैं। दुर्गा पूजा के दिनों में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। संधि पूजा 22 अक्तूबर को होगी। यह पूजा शाम 4 बजकर 54 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 42 मिनट के बीच होगी।
पूजा की तिथि...
- कालीबाड़ी में 20 अक्तूबर दिन शुक्रवार महाषष्टी से पूजा आरंभ होगा। सुबह आठ बजे कल्पारंभ और पूजा होगी। बोधन और आमंत्रण होगा। शाम सात बजे अधिवास और आरती के बाद आठ बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।
- 21 अक्तूबर दिन शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे पूजा होगी। नौ बजे चंडीपाठ, 10 बजे पुष्पांजलि के बाद प्रसाद वितरण और दोपहर डेढ़ बजे महाभोग होगा। शाम साढ़े सात बजे संध्या आरती के बाद रात आठ बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
- 22 अक्तूबर दिन रविवार को महाअष्टमी सुबह 8 बजे पूजा उसके बाद चंडीपाठ, पुष्पांजलि, प्रसाद महाभोग संध्या आरती और रात आठ बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
- 23 अक्तूबर दिन सोमवार को महानवमी के दिन सुबह सुबह से शाम तक पूजा, चंडीपाठ, पुष्पांजलि, प्रसाद, महाभोग, यज्ञ ओर संध्या आरती के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
- 24 अक्तूबर दिन मंगलवार को महादशमी के दिन सुबह सात बजे दधिकर्म, दर्पण विसर्जन, सिंदूर उत्सव के बाद दो बजे विसर्जन होगा।