फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट डाला तो इन जगहों पर मिलेगी खास छूट

Thu, 03 Apr 2014 08:40 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में 10 अप्रैल को मतदान करने वाले लोगों को पांच सितारा होटलों में भी खाने पर 30 फीसदी तक छूट मिलेगी।
विज्ञापन


बुधवार को यूटी प्रशासन के चुनाव विभाग की ओर से उन 31 होटलों और 40 रेस्त्रां की सूची जारी कर दी, जहां अंगुली पर मतदान का निशान दिखाने पर 11, 12 और 13 अप्रैल को खाने पर 30 फीसदी छूट मिलेगी।

खास बात यह है कि सेक्टर-35 स्थित होटल जेडब्लू मैरियट, सेक्टर-17 स्थित होटल ताज, सेक्टर-10 स्थित होटल माउंटव्यू और सेक्टर-17 के होटल शिवालिक व्यू के रेस्त्रां में भी खाने पर लोगों को यह छूट दी जाएगी।
विज्ञापन


सेक्टर-22 के जिन होटलों में लोगों को खाने पर छूट मिलेगी उनमें होटल अलंकार, अमर, अरोमा, कैच-22, जलंधर शामिल हैं। जबकि सेक्टर-35 के जिन होटलों में छूट मिलेगी उनमें केसी रेजीडेंसी, पार्क इन, साउथ एंड, ली क्राउन, मेट्रो, हैरीटेज, मोनार्क, आरेंज, माया, पाश्टून शामिल हैं। जबकि सेक्टर-43 स्थित वेस्टर्न कोर्ट, केएलजी, मेट्रो-43, पार्क ग्रैंड, आईएसटी में भी यह छूट मिलेगी।

साथ ही सुंदरम, सेक्टर-26, राजश्री इन (इंडस्ट्रियल एरिया), हॉट मिलियंस, सेक्टर-17, एंथिया, सेक्टर-34 में भी छूट मिलेगी। इनके अलावा जिन रेस्त्रां में खाने पर छूट मिलेगी उनमें सिप एंड डाइन, रियो, सिंधी, निक बेकर्स, ताओ, कावा, महफिल, सनबीम, एफबार, चंडीगढ़ बेकंस, कैपे कॉफी डे, सब वे, ओवन फ्रेश, सॉलिटेयर में भी छूट दी जाएगी।
विज्ञापन


इस संबंध में उपायुक्त और चुनाव अधिकारी मोहम्मद शाईन ने कहा कि लोग अपनी अंगुली पर स्याही और मतदान पहचान पत्र दिखाकर 11, 12 और 13 अप्रैल में से किसी भी दिन यह छूट ले सकते हैं। प्रशासन लोगों को शॉपिंग पर भी छूट देगा। इसकी लिस्ट भी जल्द जारी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें