चंडीगढ़ के मध्यमार्ग के बीचों बीच दो से तीन युवतियां बैठी हुई हैं। आसपास से वाहन गुजर रहे हैं लेकिन युवतियां बीच सड़क से उठने को तैयार नहीं हैं। युवतियों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में दो से तीन युवतियां सड़क के बीचों बीच बैठी हुई हैं। युवतियों की स्कूटी भी सड़क पर ही खड़ी हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कब का है। युवतियां सड़क के बीचों बीच बैठकर बातें कर रही हैं।
विज्ञापन
वीडियो मध्यमार्ग का है। यह वीडियो रात का है। क्योंकि सड़क पर लगी लाइट्स जली हुई हैं। सड़क पर से वाहन भी गुजर रहे हैं, लेकिन युवतियां सड़क पर ही बैठी रहती हैं। किसी ने इन युवतियों का वीडियो बनाया है और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
विज्ञापन
बीच सड़क पर बैठी युवतियों के पास एक व्यक्ति भी खड़ा है जो उनसे बात कर रहा है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि यह व्यक्ति इन युवतियों को बीच सड़क से हटने के लिए कहा रहा है। वहीं युवतियां सड़क से हटने को तैयार नहीं हैं।
मध्यमार्ग पर क्लब और बार
शहर के मध्यमार्ग पर बहुत सारे क्लब व बार हैं। ये डिस्कोथेक देर रात तक खुले रहते हैं। सेक्टर-9, 7, 8 और सेक्टर-26 मध्यमार्ग में ही आता है। इन सभी सेक्टरों में बहुत सारे क्लब, बार और डिस्कोथेक हैं। वीकेंड पर बड़ी संख्या में युवा इन क्लबों में आते हैं।