फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में सेना बनाएगी गर्ल्स हॉस्टल

Thu, 26 Jun 2014 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना अब चंडीगढ़ में गर्ल्स हॉस्टल बनाएगी। सेना ने यूटी प्रशासन से गर्ल्स हॉस्टल के लिए जगह मांगी है, जिसके लिए प्रशासन तैयार हो गया है।
विज्ञापन


इस हॉस्टल के लिए यूटी के प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल शिवराज पाटिल ने अपने विवेकाधीन निधि से 20 लाख रुपये देने की भी घोषणा की है।

वीरवार को चंडीमंदिर में हुई उच्च स्तरीय सिविल एंड मिलिट्री लाइन कांफ्रेंस की अध्यक्षता करते हुए पाटिल ने सेना के अधिकारियों को आश्वासन दिया कि चंडीगढ़ प्रशासन सैनिकों, पूर्व सैनिकों के साथ साथ वार विडोज को हर संभव मदद के लिए हमेशा तैयार है। इस दौरान वेस्टर्न कमांग के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ फिलिप कंपोज भी मौजूद थे।


पाटिल ने वेस्टर्न कमांड द्वारा 200 पुलिस कर्मियों को दी गई विशेष ट्रेनिंग की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की ट्रेनिंग भविष्य में भी पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के जवानों के साथ साथ आईआरबी बटालियन को भी दी जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान पाटिल ने यूटी प्रशासन से शहर में चल रहे सेना के प्रोजेक्टों में तेजी लाने को कहा। सेना से प्रशासन से एयरफोर्स के लिए सेक्टर-31 डी में जमीन मांगी है जहां वोकेशनल एंड वेलफेयर इंस्टीट्यूट स्थापित हो सकें।

इस इंस्टीट्यूट में मौजूदा एयरफोर्स के कर्मचारियों के साथ साथ विधवाओं को भी प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। बैठक में पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित ग्रुप सी और डी के रिक्त पदों को भरने और सेना के रिटायर्ड अधिकारियों को रोजगार देने के मुद्दे भी उठे।

प्रशासन ने सेना के अधिकारियों को इसके लिए पूरी मदद देने का आश्वासन दिया। इससे पहले प्रशासन ने एएफटी को भी जमीन दी है।

पाटिल ने कहा कि इस बैठक को आयोजित करने का उद्देश्य है कि सेना और प्रशासन के बीच तालमेल बना रहे। इस तरह की बैठकों से काम में तेजी आती है। इस दौरान ले.ज. फिलिप कंपोज ने इस सम्मेलन के आयोजन के आयोजन पर प्रकाश डाला और पाटिल व प्रशासन के अन्य अधिकारियों का सेना को सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन


बैठक में मौजूद प्रशासन के अधिकारियों में प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा, राज्यपाल के प्रधान सचिव एमपी सिंह, यूटी के गृह सचिव अनिल कुमार और वित्त सचिव सर्वजीत सिंह मौजूद थे। सेना के कई अधिकारी भी इस बैठक में शामिल हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें