क्लासरूम में लड़कियों के बैग से मिली बीयर की बोतल
क्लासरूम में लड़कियों के बैग की तलाशी ली गई तो उनमें से ऐसी चीजें मिली, देखकर सभी टीचर्स और प्रिंसीपल के होश उड़ गए। मामला हरियाणा के करनाल का है।
घरौंडा के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल की एक कक्षा में तीन लड़कियों के बैग से बीयर की बोतलें, नमकीन और गिलास बरामद हुई। स्कूल प्रबंधन ने यह सामान अपने कब्जे में ले लिया और लड़कियों के परिजनों को जानकारी दी।
बताया जा रहा है कि लड़कियों ने नये साल का जश्न मनाने के लिए यह किया है। कक्षा की अन्य लड़कियों को बदबू महसूस हुई तो उन्होंने टीचर को इस मामले की शिकायत की। बीईओ ने लड़कियों के बैग से बीयर की बोतलें मिलने की पुष्टि की है।