रोहतक में किडनेपिंग के बाद लड़की से दुराचार
हवस में अंधा युवक किस हद तक जा सकता है, इसका अंदाजा लड़की की दर्दनाक आपबीती सुनकर लगा सकते हैं। पुलिस वाले भी हैरान है। घटना हरियाणा के रोहतक की है। सांपला में छात्रा का अपहरण करने के बाद जबरन शादी कर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले तो दिल्ली में छात्रा से पिस्टल के बल पर शादी की। इसके बाद उसे बंधक बनाकर कई दिनों तक दुष्कर्म किया।
इस संबंध में सांपला थाने में इस्माइला के पवन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में सांपला निवासी छात्रा ने बताया कि वह रोहतक के एक कॉलेज में एमए की छात्रा है। कुछ समय पहले आरोपी युवक उसे परेशान करने लगा। किसी तरीके से युवक ने छात्रा का मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद छात्रा के नंबर पर कॉल कर उससे धमकाने लगा और कॉलेज तक भी छात्रा का पीछा करने लगा।
काफी दिनों तक यही स्थिति रहने के बाद छात्रा ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही। छात्रा का कहना है कि पुलिस में शिकायत की बात पर आरोपी उसे 12 जनवरी 2016 को डी पार्क में मिलने आया। यहां पर आरोपी ने छात्रा से अभद्रता के लिए माफी मांगी। जब छात्रा यहां से चल दी तो आरोपी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपी के डर से छात्रा एक चाय की दुकान पर रुकी।
चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर ले गया उठाकर
रोहतक में किडनेपिंग के बाद लड़की से दुराचार
छात्रा का आरोप है कि यहां पर युवक ने धोखे से उसकी चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया। जब छात्रा बेसुध हो गई तो आरोपी ने उसे अपनी रिश्तेदार बताकर कार में बैठा लिया और अपने साथ ले गया।
दो दिन बाद पिस्टल दिखाकर की शादी
छात्रा का आरोप है कि दो दिनों तक आरोपी ने उसे किसी सुनसान जगह पर रखा। इसके बाद आरोपी 18 जनवरी को उसे दिल्ली के एक मंदिर में ले गया। यहां पर आरोपी ने छात्रा और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर शादी की। पिस्टल दिखाकर शादी करने के बाद आरोपी पवन ने कई दिनों तक बंधक बनाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
परिजनों ने भी ठुकराया
सारे घटनाक्रम के बाद आरोपी छात्रा को अपने साथ घर ले गया। यहां पर ससुराल वालों ने उसे अपनाने से इन्कार कर दिया और दहेज की मांग करने लगे। यहां से जब छात्रा अपने माता-पिता के पास पहुंची तो उसे यहां से भी दुत्कार मिली। परिजनों ने उसे घर में रखने से इन्कार कर दिया। इसके बाद से छात्रा शहर के एक पीजी में रहती है। मामले में एसआई राजकुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।