चार दिन में दूसरी वारदात
शुक्रवार को भी सेक्टर-34 स्थित टॉय होटल में एक शादी समारोह में एक महिला का पर्स चोरी हो गया था। पर्स में हार, छह तोले सोना, एक अंगूठी, शगुन लिफाफा, मोबाइल और 50 हजार कैश था। वीडियोग्राफी में 10 साल की बच्ची कैद हुई थी। पुलिस का कहना है कि दोनों वारदातें एक ही गैंग ने की हैं।
पहले भी हो चुकी है वारदातें
- जनवरी को मोहाली के सेक्टर-102 शादी समारोह से 4.8 लाख रुपयों से भरा बैग चोरी।
- अक्टूबर 2016 को सेक्टर-43 के वेस्टर्न कोर्ट होटल में शादी समारोह से 2.97 लाख चोरी।
- नवंबर 2019 को सेक्टर-35 स्थित खुखरैन भवन शादी समारोह से 90 हजार चोरी।
- दिसंबर 2019 को सेक्टर-35 के कम्युनिटी सेंटर शादी समारोह से 53 हजार व गहने चोरी।
- नवंबर 2015 को सेक्टर-27 स्थित रामगढ़िया भवन में शादी समारोह से बैग चोरी ।
वर्ष 2016 में गिरफ्तार हुआ था गिरोह
अक्टूबर वर्ष 2016 में डीएसपी दीपक यादव की अगुवाई में पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपियों को सेक्टर-43 स्थित बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया था। सभी आरोपी मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के गांव जट्टा खेड़ी थे। पुलिस जांच में सामने आया था कि आरोपी बच्चे को समझा बुझाकर शादी समारोह में भेजकर चोरी कराते थे। आरोपियों से नकदी के अलावा तीन मोबाइल, एक काले रंग का बैग, सात सिम कार्ड और दो मेमोरी कार्ड बरामद हुए थे।