फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन प्रतिशत ब्याज लेने के चक्कर में युवती ने तीन हजार की धोखाधड़ी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शातिर युवती ने अपने पास कैश न होने का झांसा देकर सेक्टर-38सी के दुकानदार से तीन हजार रुपये के बदले पेटीएम पर 3090 देने का वायदा कर उसे फर्जी मैसेज भेज दिया। दुकानदार को ठगी का पता लगने पर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सेक्टर-56 निवासी आरोपी युवती अनमोल (19) के खिलाफ आईपीसी 420 के तहत मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में आशीष भारद्वाज (27) ने बताया कि उनकी सेक्टर-38सी में दुकान है। बीते रविवार दोपहर उनकी दुकान पर युवती आकर बोली कि उसके पास शॉपिंग के लिए कैश नहीं है। अगर वह उसे तीन हजार कैश देगा तो इसके बदले पेटीएम से 3090 रुपये ट्रांसफर कर देगी। इसके बाद दुकानदार ने उसे तीन हजार कैश दे दिया। तभी युवती ने अपने मोबाइल से एक 3090 रुपये का पेटीएम मैसेज भेजा। जब उसने पेटीएम चेक किया तो कोई भी राशि खाते में नहीं पहुंची थी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। मौके पर पहुंची सेक्टर-39 थाना पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर जांच में जुट गई। पुलिस जांच में युवती ने अपना नाम अनमोल बताया। दुकानदार से ठगी के तीन हजार रुपये को अनमोल से कब्जे में लिया गया। बता दें कि इससे पहले भी सेक्टर-19 और मोहाली में शॉपिंग के नाम पर ठगी के मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें