फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंग परिवर्तन के बाद की शादी, फिर कोर्ट पहुंचकर मांगा तलाक

Fri, 05 Oct 2018 12:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
विज्ञापन
तलाक का केस - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
पहले लिंग परिवर्तन कराया और फिर दो लड़कियों ने एक दूसरे से शादी कर ली। अब वे कोर्ट पहुंच गई हैं, उनका कहना है उन्हें किसी भी हालत में तलाक चाहिए। मामला हरियाणा के जींद का है। गुरुवार को दोनों लड़कियां जिला महिला एवं बाल संरक्षक अधिकारी कार्यालय पहुंचीं। सूत्रों के अनुसार, पांच साल पहले लिंग परिवर्तन करवाकर एक लड़की पुरुष बन गई थी और फिर उसने अपनी सहेली के साथ शादी की थी। इसके बाद दोनों ने ढाई साल के एक लड़के को भी गोद लिया था।
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद जिला महिला एवं बाल संरक्षक अधिकारी की टीम ने दोनों को सुनवाई के लिए बुलाया। सोनीपत निवासी महिला ने जिला महिला संरक्षण अधिकारी कार्यालय में शिकायत देकर कहा कि जींद के पटियाला चौक क्षेत्र निवासी लड़की से उसकी दोस्ती थी। पांच साल पहले उसकी दोस्त ने लिंग परिवर्तन करवा लिया और फिर दोनों ने शादी रचा ली।

इसके बाद दोनों पति-पत्नी बनकर रहने लगे, लेकिन महिला से पुरुष बनी उसकी सहेली कोई काम नहीं करती है। आर्थिक हालातों के चलते दोनों के सामने घर चलाने का संकट आ गया है। इस वजह से उनमें झगड़ा भी होने लगा था। अब वे दोनों एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहती और तलाक चाहती हैं।
विज्ञापन


दोनों ने करीब 5 साल पहले लिंग परिवर्तन करवाकर शादी की थी। अब लड़की ने इस शादी से अलग होकर अपने पति से तलाक लेने की अच्छा जताई है। दोनों पक्षों को कार्यालय में बुलाया है। जहां पर दोनों पक्षों से बातचीत की जाएगी। 
विज्ञापन

- रवि लोहान, सहायक जिला महिला संरक्षण कार्यालय
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें