जिओनी ने पंजाब रीजन में प्रमुख स्मार्टफोन ईलाइफ ई-7 के लॉन्च की घोषणा की है। ईलाइफ ई-7 क्वालकोम स्नैपड्रैगन 800 प्रोसेसर और एंड्रॉयड आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम एमिगो 2.0 द्वारा पावर्ड है।
यह 16 एमपी रियर कैमरा व शानदार 8 एमपी फ्रंट कैमरा से युक्त है। पावरफुल सेंसर और शानदार रेजॉल्यूशन के साथ एम-8 सॉल्यूशन पर आधारित बड़ा लैंस दिया गया है।
यूटी इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बताया कि ईलाइफ ई-7 यकीनन भारतीय स्मार्टफोन बाजार में ऐसे फीचर्स लाएगा जिन्हें इससे पहले किसी ने पेश नहीं किया।