फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीयू में दिलजीत दोसांझ ने युवाओं को थिरकाया

Sun, 23 Feb 2014 03:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूआं में चल रहा तीन दिवसीय सीयू फेस्ट संपन्न हो गया। इस दौरान प्रसिद्ध लोकगायक दलजीत दोसांझ ने एक से बढ़कर एक प्रसिद्ध गीतों से विद्यार्थियों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन


वहीं बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस फरीदकोट के वीसी डॉ. एसएस गिल मुख्य मेहमान थे। गिल ने इस मौके पर कहा कि उनको खुशी है कि सीयू हमारे इलाके में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा देने में अहम योगदान डाल रही है।

फेस्ट के अंतिम दिन शनिवार को आईआईटीज, एनआइटीज समेत देश की पांच सौ से ज्यादा यूनिवर्सिटी और कालेजों के विद्यार्थियों ने विभिन्न मुकाबलों में भाग लिया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों द्वारा पेश किए गए फैशन शो और रंगारंग कार्यक्रम ने खूब तालियां भी बटौरी। जिसमें लाइन फ्लोर के मुकाबले में सीयू ने पहला, सीईसी लांडरा ने दूसरा व तीसरा, आटो मेनिया में सीजीसी लांडरां की टीम एविऐटर पहले स्थान पर रही, जबकि सीयू की टीम डोनेटर ने दूसरा और एमएमयू अंबाला की टीम वीलूर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वार आफ कोड्ज में सीयू, लांग ए लांग मुकाबले में इंडो ग्लोबल, माइम में जीएनई लुधियाना, माडलिंग में एलपीयू जालंधर, समूह गायन में डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर और स्टेंड अप कमेडी में एसडी कालेज की टीम ने पहला स्थान हासिल किया।

इस दौरान बैटल ऑफ दी बैंड्ज का मुकाबला विद्यार्थियों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर सीयू के चांसलर सतनाम सिंह संधू ने बैंक ने संस्थान से गठजोड़ स्थापित किया गया है जिसके तहत बैंक सीयू के विद्यार्थियों को 7.5 लाख तक का लोन बिना किसी गारंटी के मुहैया कराएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें