इलेक्शन कमीशन की ओर से चुनाव में ब्लाइंड वोटर का खास ध्यान रखा जा रहा है। उनके लिए चंडीगढ़ में अंग्रेजी और पंजाब के लिए पंजाबी में बरैल बैलेट पेपर शीट तैयार करवाई जा रही है।
ताकि ब्लाइंड मतदाता आसानी से मताधिकार का प्रयोग कर सकें। यह पेपर शहर के इंस्टीट्यूट फार द ब्लाइंड सेक्टर-26 में बनाए जा रहे हैं।
चंडीगढ़ के लिए इंस्टीट्यूट ने यह खास बरैल बैलेट पेपर शीट तैयार कर यूटी प्रशासन को सौंप दी है, जबकि पंजाब के लिए यह पेपर तैयार किए जा रहे हैं।
इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल जेएस जायड़ा ने बताया कि ब्लाइंड मतदाताओं के लिए यह कदम उठाया गया है। इंस्टीट्यूट ने इससे पहले 2009 में चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के लिए बरेल बैलेट बनाए थे। इस साल चंडीगढ़ के लिए 1200 और पंजाब के लिए 25 हजार बरैल बेलट पेपर तैयार किए जा रहे हैं।
पंजाबी भाषा के लिए खास तैयार की गई शीट
बरैल पेपर पेंटर इंचार्ज विश्वजीत ने बताया कि उनके लिए चंडीगढ़ में अंग्रेजी भाषा में बरैल बैलेट पेपर तैयार करना आसान था, लेकिन पंजाब के लिए पंजाबी में यह पेपर शीट मांगी गई है, जिसे तैयार करने के लिए थोड़ा अधिक समय लग रहा है, क्योंकि इसके लिए पंजाबी ट्राइपिंग सॉफ्टवेयर की मदद ली जा रही है।
दो तरह की शीट तैयार हो रही है पोलिंग के लिए
प्रिंसिपल जेएस जायड़ा ने बताया कि दो तरह की बरैल बैलेट पेपर तैयार किए जा रहे हैं। इसमें एक पेपर में अंक और दूसरे में उम्मीदवारों के नाम, चुनाव चिह्न और उनकी पार्टी के नाम शामिल हैं।
इसमें अंक को स्ट्रीकर और अन्य में नाम प्रिंट किए गए हैं। एक शीट पर एक से 16 नंबर होंगे और दूसरी में 17 और 18वां नंबर होगा। हर बूथ पर एक या दो शीट होंगी।
चार प्रूफ रीडर की मदद से तैयार हो रही शीट
इस स्पेशल शीट को प्रिंसिपल जेएस जायड़ा के नेतृत्व में चार शिक्षक राज कुमार, राजेश आर्र्य, ए सगयाम और गुरशरण जीत कौर तैयार कर रहे हैं। यह शिक्षक इसकी प्रूफ रीडिंग करके भाषा को ठीक कर रहे हैं।
स्वीडन के बरैल पेंटर में तैयार हो रहे पेपर
पेपर इंस्टीट्यूट की यह मशीन स्वीडन से मंगाई गई है। इस पेंटर के जरिए बरैल बैलेट पेपर डिजाइन किए जा रहे हैं।