फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोहफा : पीयू और कॉलेजों के शिक्षकों के लिए सातवें पे कमीशन की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शिक्षक दिवस पर पंजाब सरकार की ओर से विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सातवें वेतन आयोग को लागू करने के एलान से पंजाब यूनिवर्सिटी और संबद्ध कॉलेजों में खुशी का माहौल देखने को मिला। शिक्षकों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और बधाई दी। शिक्षक संगठनों ने भी इस फैसले का स्वागत किया।
विज्ञापन

सरकार के फैसले की खबर मिलते ही पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) ने पंजाब सरकार का आभार जताया। शिक्षकों ने सोमवार को गेस्ट हाउस के बाहर शिक्षक दिवस पर मिली इस खुशखबरी पर एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया। पुटा के अध्यक्ष डॉ. मृत्युजंय ने बताया कि 31 अगस्त को पीफैक्टो के प्रतिनिधिमंडल की ओर से पंजाब के वित्तमंत्री और शिक्षामंत्री के साथ शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लागू करवाने को लेकर मुलाकात की गई थी। इस दौरान शिक्षकों को सकारात्मक आश्वासन दिया गया था। शिक्षकों की ओर से पुटा मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट सहयोगियों वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और शिक्षा मंत्री एस गुरमीत सिंह मीत हेयर का आभार व्यक्त करते हैं। इसके साथ ही आशा करते हैं कि इस सातवें वेतन आयोग की घोषणा का जल्द ही नोटिस भी जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणा के अनुसार एक अक्तूबर से सातवां पे कमीशन लागू किया जाएगा।
शिक्षक पिछले एक साल से कर रहे संघर्ष
पंजाब यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के शिक्षक पिछले एक साल से सातवें वेतनमान को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। दिसंबर और जनवरी में शिक्षक काम छोड़कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे। सरकार बदलने के बाद शिक्षकों की ओर से कई बार प्रदर्शन किए गए और सरकार के प्रतिनिधियों से शिक्षकों की मांग को लेकर मुलाकात की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तनख्वाह में इतना होगा बदलाव
पद बेसिक तनख्वाह
छठा वेतनमान सातवां वेतनमान
1. असिस्टेंट प्रोफेसर 21600 57700
2. एसोसिएट प्रोफेसर 49200 131400
3. प्रोफेसर 53000 144200
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें