फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू खोलकर छात्र संघ चुनाव करवाएं अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के छात्रों ने पीयू को फिर छात्र संघ चुनाव के लिए पत्र लिखा है। पीयू खोलकर छात्र संघ चुनाव करवाएं ताकि छात्रों का प्रतिनिधित्व हर योजना में और निर्णयों में दिखे। चुनाव न होने के कारण अधिकारी एकतरफा निर्णय ले रहे हैं।
विज्ञापन

परास्नातक के छात्र शिवम शर्मा, कुमुद सिंह आदि ने यह पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि छात्र संघ चुनाव के जरिए छात्र अपना नेता चुनते हैं, जो पीयू की ओर से छात्रोें के हित में लिए जाने वाले निर्णयों में शामिल होता है। छात्रों के हर मुद्दों को वह कमेटी के समक्ष रखता है। गलत निर्णयों पर पीयू प्रशासन पर दबाव भी बनाता है, लेकिन पिछले दो साल से छात्र अपना नेता नहीं चुन पा रहे हैं। इस कारण छात्रों के हित मारे जा रहे हैं। उन्हें हर मांग के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, इसलिए पीयू खोली जाए और उसके बाद छात्र संघ चुनाव करवाया जाए। यदि कैंपस नहीं भी खुलते हैं तो पीयू कोई ऐसा रास्ता निकाले कि छात्र संघ चुनाव हों। हर योजना में छात्र प्रतिनिधित्व चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें