फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान कौर का हाल पूछने पहुंचे जिला खेल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय वेटरन एथलीट बीबी मान कौर (105) की तबीयत में मामूली सुधार है। उनके शरीर व पैरों में काफी कमजोरी है। वह खुद अपने भार पर नहीं चल पा रही हैं। घर पर ही उनकी फिजियोथैरेपी चल रही है। उन्हें परिवार की देखभाल के साथ डॉक्टरों की सलाह पर नियमित रूप से दवाइयां दी जा रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को यूटी खेल विभाग के खेल निदेशक तेजदीप सिंह सैनी ने जिला खेल अधिकारी कृ ष्ण लाल को मान कौर का हाल पूछने के लिए उनके सेक्टर-40 स्थित आवास पर भेजा। जिला खेल अधिकारी ने मान कौर के बेटे गुरदेव सिंह से उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गुरदेव सिंह को किसी भी तरह की मदद का आश्वासन दिया।
मान कौर को बीते बुधवार को तबीयत खराब होने पर सेक्टर-20 स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाना पड़ा था। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। अस्पताल में कई तरह की जांच की गई। तबीयत में कुछ सुधार होने पर परिजन उन्हें सेक्टर-40 स्थित आवास पर ले आए। बीबी मान कौर गॉल ब्लैडर कैंसर से जूझ रही हैं। उनका मध्य प्रदेश के एक चैरिटेबल अस्पताल से होम्योपैथी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें