फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जर्मन शेफर्ड ने युवक पर किया हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-43ए में बीते सोमवार की शाम करीब सवा छह बजे पालतू जर्मन शेफर्ड ने अचानक एक युवक पर हमला कर दिया। हमले में युवक आशीष शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय कुत्ता बिना लीश और माउथ कवर के घूम रहा था। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से लौटकर आशीष शर्मा अपनी गाड़ी पार्क कर रहे थे तभी सामने से आ रहा जर्मन शेफर्ड उन पर टूट पड़ा। कुत्ते ने दाहिने घुटने पर काट लिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना के समय कुत्ते की मालकिन सरोज मौके पर मौजूद थी लेकिन मदद करने के बजाय वहां से चली गई। आसपास के लोग भी सिर्फ तमाशा देखते रहे। परिजनों ने आशीष को जीएमएसएच-16 अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक समय पर इलाज न होता तो मामला जानलेवा हो सकता था। फिलहाल आशीष का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने थाना-36 पुलिस को शिकायत देकर कुत्ते की मालकिन पर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें