मनीमाजरा। एसडी कॉलेज चंडीगढ़ की रोटरेक्ट क्लब मेंबर्स ने दीप पब्लिक स्कूल के बच्चों को एयर फोर्स म्यूजियम सेक्टर-18 में विजिट कराया। बच्चों को म्यूजियम के अधिकारियों द्वारा एयर फोर्स के बारे में जानकारी दी गई। वहां रखी सभी चीजों के बारे में विस्तार से बताया। सेना के शौर्य के बारे में भी बताया जिससे बच्चे बहुत उत्साहित हुए और बड़े होकर सेना में जाने की इच्छा जताई।
मिग-21 से लेकर राफेल जैसे आधुनिक फाइटर प्लेन के बारे में बच्चों ने काफी उत्साह से जानकारी ली। वीर सैनिकों के इतिहास को भी जाना। इस विजिट को रोटरेक्ट क्लब की सुनैना नागपाल, एकनूर बैंस, कृतिका, आर्यन और कुषाण एवं अन्य मेंबर्स ने प्लान किया। स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती कुलदीप शुक्ला ने सभी क्लब मेंबर्स का इस विजिट के लिए धन्यवाद किया