प्रशासन से नाराज हैं लोग
गौरव गोयल के परिवार के चार सदस्यों की गैस रिसाव के कारण मौत हो गई थी, प्रशासन से नाराज हैं। गौरव ने कहा कि प्रशासन की ढील की वजह से यह हादसा हुआ है अक्सर इंडस्ट्रियलिस्ट तेजाबी पानी नाले में छोड़ देते हैं जिस वजह से गैस रिसाव का खतरा होता है। इस बार तेज केमिकल डाला गया, इस वजह से गैस का रिसाव हुआ और लोगों की मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि इस बारे में कई बार शिकायत दी गई है लेकिन कभी भी कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का कोई अधिकारी उनके परिवारों से नहीं मिला है, न ही उन्हें किसी तरह की मदद दी गई है। उन्होंने मांग की कि उनके परिवार के सदस्यों की मौत हो चुकी है। उनके भाई का एक बेटा बचा है। अब प्रशासन उसकी पढ़ाई के लिए पैसा दे।