फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डेराबस्सी में केमिकल से भरा ड्रम फटा, धुएं से 40 मजदूरों की बिगड़ी तबीयत

Fri, 19 May 2023 10:27 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (पंजाब)

सार

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक्सईएन अर्शदीप सिंह ने बताया कि गुरुवार रात फैक्टरी में वेस्ट केमिकल का ड्रम फट गया। ड्रम फटने के बाद फैक्टरी कर्मियों ने उस पर पानी की जगह अमोनिया छिड़क दिया। इस कारण केमिकल के साथ रिएक्शन से वहां धुएं का गुब्बार बन गया।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरवाला रोड पर गांव सैदपुरा स्थित सौरव केमिकल यूनिट-1 में बीती देर रात केमिकल का ड्रम फटने से अफरा-तफरी मच गई। फैक्टरी में हादसे के बाद लुधियाना व नंगल की तरह गैस लीक होने की अफवाह फैल गई, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। आसपास की हाउसिंग सोसाइटी के निवासियों ने केमिकल ड्रम से उठे धुएं से सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन की शिकायत बताई। 

विज्ञापन


घटना के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए और मामले की शिकायत पुलिस कंट्रोल से की। थाना प्रभारी जसकंवल सिंह सेखों मौके पर पहुंचे। पुलिस के सहयोग से कंपनी के कर्मचारियों ने डेढ़ घंटे में गैस लीक पर काबू पाया। इसके बाद लोगों ने राहत महसूस की। फैक्टरी में करीब 40 मजदूर काम कर रहे थे। उन्हें भी आंख और गले में जलन की शिकायत आई। 

हादसे के बाद हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, डिप्टी डायरेक्टर फैक्टरी नरिंदरपाल सिंह, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से एक्सईएन गुरशरन दास गर्ग, एसडीओ अर्शदीप सिंह, फायर ब्रिगेड से जसवंत सिंह, स्वास्थ्य विभाग से एसएमओ धर्मेंद्र सिंह, तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


पानी की जगह अमोनिया छिड़कने से धुएं का बना गुब्बार
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक्सईएन अर्शदीप सिंह ने बताया कि गुरुवार रात फैक्टरी में वेस्ट केमिकल का ड्रम फट गया। ड्रम फटने के बाद फैक्टरी कर्मियों ने उस पर पानी की जगह अमोनिया छिड़क दिया। इस कारण केमिकल के साथ रिएक्शन से वहां धुएं का गुब्बार बन गया। अमोनिया के धुएं से लोगों की आंखें और गले में जलन होने लगी। उन्होंने बताया कि यह एक केमिकल फैक्टरी है और यहां किसी तरह की गैस का इस्तेमाल नहीं होता है। उन्होंने कहा कि थापर यूनिवर्सिटी से पहुंची टीम ने मौके से चार सैंपल भरकर रिपोर्ट लैब में भेज दी है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें