फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाके से फटा सिलेंडर, पांच घायल

Mon, 16 Jun 2014 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाला के कस्बा धनौला की बाइक वर्कशॉप पर रविवार को एलपीजी गैस पाइप लीक होने से हुए धमाके में पांच व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गए। पांचों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


उन्हें सिविल अस्पताल बरनाला लाया गया। जहां पर गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटियाला रेफर कर दिया। घायल अवस्था में वर्कशाप के मिस्त्री जगतार सिंह तारी ने बताया कि वे दुकान में चाय बना रहे थे।

गैस की पाइप लीक होने से पूरी दुकान में गैस फैल गई, जिससे दुकान में जोरदार धमाका हुआ। इसमें वे बुरी तरह से झुलस गए।

सिविल अस्पताल में घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर मनदीप सिंह ने बताया कि घायलों की चमड़ी आग से बुरी तरह से झुलस गई है। सभी घायलों की हालत गंभीर है।

घायलों की पहचान मिस्त्री जगतार सिंह तारी, उसके साथी वसाखा सिंह, बारू खान, उसके पड़ोसी रोहित व सतनाम सिंह के तौर पर हुई है। सबकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटियाला रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें