फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाग्राम में 21 को देखिए गढ़वाल की कला

Thu, 18 Dec 2014 03:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल सभा चंडीगढ़ की ओर से 21 दिसंबर को कलाग्राम में गढ़ महोत्सव-2014 का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


सभा के सांस्कृतिक सचिव राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रसिद्ध गायक मंगलेश डंगवाल, रेशमा शाह, कुमाऊनी गायक विशन सिंह हरियाला के अलावा स्थानीय गायक भी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे। इस कार्यक्रम में ‘अमर उजाला’ मीडिया पार्टनर है।

उन्होंने बताया कि उत्तर भारत सांस्कृतिक केंद्र पटियाला एवं उत्तराखंड संस्कृति विभाग के सौजन्य से 40 लोक कलाकार उत्तराखंड के लोक नृत्यों एवं लोकगीतों की प्रस्तुति देंगे। स्थानीय कलाकार वीरेंद्र सजवाण के निर्देशन में कला दिखाई जाएगी। उन कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने चंडीगढ़ में गढ़वाली मंच पर प्रारंभिक चरण में अभिनय किया और समाजसेवी भी सम्मानित होंगे। साथ ही स्मारिका का विमोचन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा के प्रधान कुंदन लाल उनियाल और महासचिव चंडी प्रसाद भट्ट ने बताया कि इसी दिन रक्तदान और मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जाएगा। साथ ही उत्तराखंड के लजीज व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। यह कार्यक्रम सुबह 10 से रात साढ़े आठ बजे तक चलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें