मनीमाजरा में आईटी पार्क स्थित इंफोसिस कंपनी के माली अंकित ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 30 वर्षीय अंकित इंफोसिस कंपनी की चारदीवारी के साथ बने टीन की चादरों वाले स्टोर की छत में रस्सी बांधकर लटक गया था। गुरुवार सुबह करीब 8:30 अन्य लोगों ने जब स्टोर खोला तो शव को देख पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर आईटी पार्क थाना प्रभारी जसपाल सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और शव को नीचे उतारकर सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया।