फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के दो बड़े गैंगस्टर ढेर: जयपाल भुल्लर व जस्सी खरड़ का कोलकाता में एनकाउंटर, की थी दो एएसआई की हत्या

Wed, 09 Jun 2021 06:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/लुधियाना

सार

पंजाब के दो बड़े गैंगस्टरों को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया। मारे गए गैंगस्टरों की पहचान जयपाल भुल्लर और जस्सी खरड़ के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक पंजाब और कोलकाता पुलिस ने सयुंक्त कार्रवाई में दोनों गैंगस्टरों को मार गिराया है। 
विज्ञापन
गैंगस्टर जयपाल और जस्सी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विमान से पंजाब पुलिस के पहुंचने से पहले ही पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पंजाब के दो कुख्यात गैंगस्टर जयपाल भुल्लर और जस्सी खरड़ को मुठभेड़ में मार गिराया। इन दोनों गैंगस्टरों ने 15 मई को लुधियाना के जगरांव स्थित अनाज मंडी में सीआईए के सहायक सब-इंस्पेक्टर भगवान सिंह और दलविंदरजीत सिंह की हत्या की थी।

विज्ञापन


पंजाब पुलिस अपने दो अफसरों के कातिलों की तलाश में थी। 29 मई को जयपाल भुल्लर के साथी बलविंदर सिंह उर्फ बब्बी और दर्शन सिंह को मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा रेलवे स्टेशन से पुलिस ने धर दबोचा था। दोनों महाराष्ट्र भगाने की फिराक में थे।  पंजाब पुलिस ने बलजिंदर और दर्शन को ग्वालियर में पनाह देने वाले हरचरण सिंह को भी गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार, बलजिंदर और दर्शन से हुई गहन पूछताछ में एसआईटी के हाथ यह सुराग लगे थे कि जयपाल और जस्सी कोलकाता भाग गए हैं। इसी पूछताछ के आधार पर एसआईटी कोलकाता पहुंची और गैंगस्टर जहां छिपे थे, उस मकान को घेर लिया। इससे पहले पुलिस ने जयपाल के एक अन्य साथी गैवी को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन

                                मुठभेड़ के बाद मौजूद स्थानीय लोग और भारी पुलिसबल।




सात लाख रुपये और पांच हथियार बरामद
मुठभेड़ के दौरान एक इंस्पेक्टर घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पश्चिम बंगाल एसटीएफ के एडीजी विनीत गोयल ने बताया कि जसप्रीत और जयपाल पर क्रमश: 10 और पांच लाख रुपये का इनाम था। दोनों हत्या और बैंक डकैती समेत कई मामलों में शामिल थे। आरोपियों के पास से सात लाख रुपये, पांच हथियार और 89 कारतूस बरामद किए गए हैं। एडीजी विनीत गोयल ने आगे बताया कि हमें सूचना मिली थी कि यहां कुछ अपराधी ठहरे हैं। जब हम छापा मारने पहुंचे तो वहां जसप्रीत और जयपाल थे। दोनों पंजाब में कई मामलों में वांछित थे। हमने उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने विरोध किया और हम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में हमने भी फायरिंग की और इस दौरान दोनों मारे गए।

मुठभेड़ पर पंजाब पुलिस ने क्या कहा

पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि सहायक सब-इंस्पेक्टर भगवान सिंह और दलविंदरजीत सिंह की हत्या और नशा तस्करी के मामलों में दोनों अपराधियों की तलाश थी। जयपाल 2014 से फरार था। इस दौरान उसने कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया। वह 25 से ज्यादा सनसनीखेज आपराधिक मामलों में वांछित था। 

जयपाल पाकिस्तान स्थित प्रमुख ड्रग तस्करों के साथ मिलकर सीमा पार से ड्रग्स की तस्करी भी करता था । डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस ने ओपी-जैक मैनहंट नाम से ऑपरेशन कोड शुरू किया और फरार ड्रग तस्कर जयपाल भुल्लर और जसप्रीत सिंह को पकड़ने के लिए कई पुलिस टीमों को अन्य राज्य पुलिस बलों की मदद लेते हुए विभिन्न राज्यों में भेजा गया था। 

पंजाब पुलिस के पहुंचने से पहले कार्रवाई
डीजीपी ने बताया कि सूचना मिली थी जयपाल और जस्सी कोलकाता में किराये के अपार्टमेंट में रह रहे हैं। पंजाब पुलिस ने तुरंत विमान से कोलकाता के लिए एक विशेष टीम भेजी। इस बारे में कोलकाता पुलिस से भी संपर्क किया। इसी बीच कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दोपहर बाद सूचना दी कि एसटीएफ कोलकाता की जवाबी फायरिंग में दोनों अपराधी मारे गए हैं। इस कार्रवाई में एक पुलिस निरीक्षक भी गोली लगने से घायल हो गया। इसके लिए डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कोलकाता पुलिस का आभार जताया है। 

डीजीपी ने बताया कि पंजाब पुलिस ने बुधवार को ही भारत कुमार निवासी साहनेवाल लुधियाना को शंभू बॉर्डर के पास गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से पुलिस टीम ने एक वाहन, .30 बोर पिस्तौल बरामद किया। उन्होंने बताया कि भारत, जयपाल भुल्लर का करीबी है। आरोपी जयपाल और जस्सी के पंजाब से भागने के बाद मप्र के ग्वालियर में रसद मुहैया करा रहा था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर का बेटा बन बैठा गैंगस्टर

कोलकाता में मारे गए गैंगस्टर जयपाल फिरोजपुरिया के पिता पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर थे। समय ने ऐसी करवट ली कि एक पुलिस इंस्पेक्टर का बेटा जुर्म की दुनिया में कूद पड़ा। जयपाल के खिलाफ देशभर में करीब 50 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जयपाल पंजाब के फिरोजपुर जिले के दशमेश नगर का रहने वाला था। उसका दूसरा नाम मनजीत था। उसने विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरियां की मौत के बाद गैंग की कमान संभाली थी।
सुक्खा काहलवां हत्याकांड में था शामिल
जयपाल विक्की गौंडर का साथी रहा है और सुक्खा काहलवां हत्याकांड में शामिल था। जयपाल गैंग में फरीदकोट निवासी तीर्थ सिंह ढिल्लवां, लुधियाना निवासी बिल्ला ख्वाजके, उत्तर प्रदेश का शूटर असलम शामिल हैं। ये सभी पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में भी शामिल हैं।

यह है आपराधिक इतिहास
जयपाल पर करीब 50 मामले दर्ज हैं। इनमें फिरोजपुर के सेखों करमीती समेत दोहरे हत्याकांड, तरनतारन और लुधियाना में दो हत्या के मामले, लुधियाना में व्यवसायी पंकज अग्निहोत्री के घर में 60 लाख की लूट, राजस्थान के किशनगढ़ में दो करोड़ के तांबे से लदा ट्रक लूट मामला, लुधियाना का चिराग अपहरण केस और एयरटेल शोरूम में डकैती और जगरांव में दो पुलिसकर्मियों की हत्या शामिल है।

गैंगस्टर रॉकी की हत्या के बाद आया था चर्चा में
गैंगस्टर विक्की गौंडर व प्रेमा लहौरिया की मौत के बाद गैंगस्टर जयपाल ने गिरोह की कमान संभाली। इसी के आदेश पर गिरोह काम करता था। जयपाल उस समय चर्चा में आया था जब उसने फाजिल्का के नेता व गैंगस्टर रॉकी की हिमाचल के परवाणु में हत्या की थी। हत्याकांड की जिम्मेदारी लेते हुए उसने अपने फेसबुक पेज पर वारदात वाली फोटो भी शेयर की थी। सोलन में चश्मदीद परमपाल पाल और हरप्रीत सिंह के बयान पर हिमाचल पुलिस ने जयपाल व उसके गिरोह पर हत्या का केस दर्ज किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें