फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर विक्की गौंडर के विदेश भागने की आशंका, फेसबुक पर मिल रहीं बधाईंया

Sun, 09 Jul 2017 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
गैंगस्टर विक्की गौंडर के विदेश भागने की आशंका
विज्ञापन
नाभा की मैक्सिम सिक्योरिटी जेल तोड़कर भागे गैंगस्टर विक्की गौंडर के विदेश फरार होने की आशंका है। शेरा खुबन गैंग ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है। इस बारे में एसपी (डी) हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि शेरा खुबन गैंग के फेसबुक पोस्ट की जांच की जाएगी। गौंडर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी है। विदेश भागने की उम्मीद कम है। 
विज्ञापन


फेसबुक पर डाली पोस्ट में शेरा खुबन गैंग ने अपने साथियों को बधाई देते हुए लिखा है कि हैलो सारे मेरे वीरों और बहनों को बहुत-बहुत मुबारकां। अपना वीर विक्की गौंडर विदेश चला गया है। रब अपने वीर पर मेहर भरा हाथ रखे और हमेशा चड़दी कला में रखे। लव यू ऑल। 

गैंगस्टर हरजिंदर सिंह उर्फ विक्की गौंडर ने 21 जनवरी 2015 को पुलिस की हाजिरी में गैंगस्टर व शार्प शूटर सुक्खा काहलवां की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने विक्की को 20 दिसंबर 2015 को तरनतारन से गिरफ्तार किया था। 27 नवंबर 2016 को विक्की गौंडर नाभा की मैक्सिम सिक्योरिटी जेल से कुछ कैदियों समेत फरार हो गया था। इसके बाद से गौंडर पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। इससे पंजाब पुलिस के खुफिया तंत्र पर भी सवाल खड़े हुए हैं कि अब तक गौंडर उनके हत्थे क्यों नहीं चढ़ सका। इस बीच अब विक्की गौंडर के विदेश भाग जाने का एक गैंग ने फेसबुक पर पोस्ट डाल कर दावा किया है। इससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी कहने से कतरा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें