राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार रविवार को चंडीगढ़ आएंगी। वह राष्ट्रपति चुनाव के लिए कांग्रेस के विधायकों और सांसदों को संबोधित करेंगी।
कांग्रेस विधायक दल के कार्यालय सचिव एसी कौशिक ने बताया कि मीरा कुमार अपनी चुनावी मुहिम के संबंध में पंजाब भवन में शाम सात बजे पार्टी सांसदों व विधायकों से मिलेंगी। यह बैठक सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मीरा कुमार की चुनावी मुहिम में मदद करने को बुलाई है। इस मीटिंग में पार्टी केसभी सांसदों और विधायकों को आमंत्रित किया गया है।