फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: जग्गू भगवानपुरिया मोगा तो लॉरेंस बिश्नोई फरीदकोट पुलिस के हवाले, दोनों से होगी पूछताछ

Wed, 10 Aug 2022 11:09 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/फरीदकोट (पंजाब)

सार

मोगा की अदालत ने कोटकपूरा के कारोबारी से 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर फरीदकोट पुलिस को सौंपा है। अब फरीदकोट अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड मांगेगी।
विज्ञापन
जग्गू भगवानपुरिया को लेकर जाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को बुधवार को अमृतसर की अदालत में पेश किया गया। यहां से मोगा पुलिस को भगवानपुरिया का तीन दिन का रिमांड मिला है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में पूछताछ के खातिर पंजाब पुलिस जग्गू भगवानपुरिया को दिल्ली की तिहाड़ जेल से लेकर आई थी। इसके बाद से ही अलग-अलग मामलों में कई जिलों की पुलिस भगवानपुरिया को रिमांड पर ले चुकी है। 

विज्ञापन


लॉरेंस बिश्नोई फरीदकोट पुलिस के हवाले
उधर, मोगा की अदालत ने कोटकपूरा के कारोबारी से 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर फरीदकोट पुलिस को सौंपा है। अब फरीदकोट अदालत में पेश कर पुलिस ने दो दिन का रिमांड हासिल किया। फरीदकोट जिले में लॉरेंस के खिलाफ दो केस दर्ज हैं। इनमें एक केस कोटकपूरा के कारोबारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का है। दूसरा केस युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुरलाल पहलवान की हत्या का है। गुरलाल हत्याकांड में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश के चलते फिलहाल अभी कारोबारी से रंगदारी मांगने के मामले में ही लॉरेंस से पूछताछ होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें