पुलिस को देख शौचालय में घुसकर चलाई गोली
क्राइम ब्रांच ने बड़माजरा में एक घर में ट्रैप लगाया। पुलिस को देखकर आरोपी शौचालय में घुस गया और गोली चला दी। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने मोहाली पुलिस को जानकारी दी। एसएसपी दीपक पारिक ने तुरंत टीम को मौके पर भेजा। इसके बाद जॉइंट ऑपरेशन में गगन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गगन के साथ मौजूद सेक्टर-23 निवासी कशिश खुराना को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस को उसी के घर की दूसरी मंजिल से शव बरामद हुआ है। कशिश सेक्टर 23 में एक नेपाली लड़की एनी के साथ रह रहा था। दोनों ड्रग्स के आदी हैं। वारदात के बाद कशिश और लड़की गायब थे। दोनों की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें दोनों नशे में धुत्त लग रहे हैं।
सूत्रों ने बताया कि मृतक कशिश, गगन और कशिश खुराना ने सेक्टर 23 में एक साथ ड्रग्स का सेवन किया था। हत्या के बाद गगन और कशिश खुराना मौके से भाग निकले थे।
दो दिन से घर में पड़ा था शव, मौके से ड्रग्स बरामद
सेक्टर 23 में मकान नंबर 3289 के सेकेंड फ्लोर पर कशिश गहलावत का शव बरामद हुआ। उसके सिर पर चोट के निशान थे और मुंह पर खून लगा था। पुलिस को शव के पास से ड्रग्स भी बरामद किया। शुक्रवार दोपहर बाद करीब 2 बजे सेक्टर 17 थाना प्रभारी रोहित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पांच घंटे तक जांच की, लेकिन पुलिस को मौके से गोली का कोई खोल बरामद नहीं मिला। पुलिस का मानना है कि गोली सिर में फंस गई है। शाम करीब 7 बजे शव को सेक्टर 16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।