फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गणेश महोत्सव शुरू, सर्वधर्म भाव का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-9 में रविवार को श्री गणेश महोत्सव की शुरुआत हुई। इससे पहले फेज-9 के गुरुद्वारा साहिब में श्री सुखमनी साहिब का पाठ करवाया गया। पाठ के भोग के बाद कार्यक्रम की सफलता के लिए अरदास हुई। इस दौरान सर्वधर्म भाव का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

श्री गणेश महोत्सव कमेटी के संरक्षक रोमेश दत्त ने बताया कि यह पाठ पहले श्री गणेश महोत्सव के पंडाल में ही होना था लेकिन सुबह के समय बारिश होने के चलते इसे गुरुद्वारा साहिब में करवाया गया। फिर गांव कंबाली के बाबा बालक नाथ मंदिर में दो दिन पहले मंगवाकर रखी भगवान गणेश की 11 फीट ऊंची प्रतिमा के साथ रविवार शाम 6 बजे फेज-11 के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से श्री गणेश भगवान का आगमन किया गया। इसके बाद फेज-11 से श्री गणेश भगवान को फेज-9 श्री गणेश महोत्सव के पंडाल में बैंड बाजों के साथ लाए।

आठ साल से करवा रहे कार्यक्रमदत्त ने बताया कि वह आठ सालों से कार्यक्रम करवा रहे हैं। इस बार सर्वधर्म भाव का संदेश देने की कोशिश की है। उनकी कमेटी में हिंदू, सिख, मुस्लिम तथा ईसाई सभी धर्मों के लोग हैं जो गणेश महोत्सव की सफलता के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। यह कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा और 19 सितंबर को गणपति विसर्जन होगा।
विज्ञापन


भक्तों को महोत्सव में आकर आशीर्वाद लेने की अपीलकार्यक्रम में रोज करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए भक्तों के बैठने के लिए पंडाल को ए, बी, सी और डी चार कैटेगरी में बांटा गया है। जहां 15 हजार लोगों के जमीन पर बैठने के लिए गद्दे व मैट बिछाए गए हैं। वहीं, 10 हजार कुर्सियों का भी प्रबंध भी किया गया है। उन्होंने भक्तों को महोत्सव में आकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें