फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ग्रेन मार्केट में चल रहा था जुआ, 4 गिरफ्तार, 63 हजार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला क्राइम सेल (डीसीसी) ने शनिवार रात सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट में बड़े स्तर पर चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने छापा मारकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और मौके से करीब 63 हजार रुपये बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों में नरेश उर्फ देव, अमन कुमार उर्फ प्रिंस, धर्मेंद्र उर्फ मिंदर और रोहित शामिल हैं। पूछताछ के बाद चारों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्रेन मार्केट में पिछले काफी समय से रोजाना लाखों रुपये का जुआ चल रहा है। शनिवार रात करीब नौ बजे पुलिस ने दबिश दी। छापा पड़ते ही मौके पर भगदड़ मच गई लेकिन पुलिस ने चार आरोपियों को मौके से दबोच लिया।
सूत्रों के मुताबिक जुए के इस नेटवर्क में गैंगस्टरों की हिस्सेदारी होने की आशंका जताई जा रही है। करीब एक महीने से यह जुए का अड्डा सक्रिय था लेकिन सेक्टर-26 थाना और बापूधाम चौकी से कुछ दूरी पर चल रहे अड्डे पर स्थानीय पुलिस की नजर नहीं पड़ी। सूत्रों का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारी अब इस मामले में स्थानीय पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें