चंडीगढ़। चंडीगढ़ के विकास से जुड़े अहम प्रस्तावों पर फैसला फिलहाल टल गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ प्रस्तावित गृह मंत्रालय की बैठक स्थगित कर दी गई है। बैठक में मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद सहित अन्य अधिकारियों को शामिल होना था।
बैठक में मास्टर प्लान-2031 में प्रस्तावित संशोधनों, लीजहोल्ड औद्योगिक और वाणिज्यिक संपत्तियों को फ्रीहोल्ड में बदलने तथा हाउसिंग बोर्ड के आवासों में आवश्यकता आधारित बदलावों पर चर्चा होनी थी। चंडीगढ़ प्रशासन ने इसके लिए तैयारी भी पूरी कर ली थी। बैठक स्थगित होने से मास्टर प्लान की मंजूरी, फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) और मिश्रित भूमि उपयोग संबंधी प्रस्तावों पर भी इंतजार बढ़ गया है। फेज-तीन के सेक्टरों में एफएआर को मौजूदा 1.2 से बढ़ाकर 3.0 करने और एक ही प्लॉट पर तीन गुना अधिक निर्मित क्षेत्र की अनुमति देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होनी थी। ब्यूरो