फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चिलचिलाती धूप के बीच राहत की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहरवासियों को जल्द ही गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.4 डिग्री कम है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 24, 25 और 26 जून को चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना है। धूल भरी आंधी और बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 24 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल ने बताया कि 25 से 27 जून के बीच अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि 28 जून तक यह 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। रात का तापमान भी अपेक्षाकृत सुहावना रहेगा और 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। हालांकि 27 और 28 जून को मौसम फिर करवट लेगा। सप्ताहांत में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है, लेकिन तापमान में बहुत अधिक बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें