फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के सहायक प्रोफेसर के वेतन पर आया फैसला.. मिलेगी पूरी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार की ओर से सहायक प्रोफेसर का नया वेतन तय करने के बाद शिक्षकों में घमासान मच गया। इससे नुकसान ही नुकसान होते देख उनमें आक्रोश पनप गया है।
विज्ञापन

इस नए वेतन के मुताबिक शिक्षकों को हर माह 15 से 20 हजार रुपये तक प्रतिमाह नुकसान होगा। साथ ही भविष्य की योजनाओं का भी लाभ नहीं मिलेगा। इसी को लेकर सरकारी कॉलेजों के शिक्षक व पंजाब विश्वविद्यालय के शिक्षक शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
शिक्षकों के मुताबिक यूजीसी सहायक प्रोफेसर को 6000 ग्रेड पे देती है। इसके जरिए वेतन 70 हजार से अधिक पहुंच जाता है। अब जो पंजाब सरकार की ओर से कुल वेतन 56,100 रुपये तय किया गया है। इसके मुताबिक ग्रेड पे लगभग 5400 हो गया। इसके अनुसार वेतन प्रतिमाह कम मिलेगा। हालांकि तीन साल तक इन शिक्षकों को बेसिक पे अधिक मिलेगी, लेकिन तीन साल के बाद वेतन कम होगा। इसके नुकसान ही नुकसान हैं। ये आदेश सभी सरकारी कॉलेजों को पंजाब सरकार की ओर से जारी किए गए हैं। नई तैनाती पर यही वेतन दिया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

पीयू समेत 195 कॉलेज होंगे प्रभावित
पंजाब सरकार के इस आदेश से पीयू समेत 195 कॉलेज प्रभावित होंगे। इन सभी कॉलेजों में हर साल सहायक प्रोफेसर रखे जाते हैं। इनको अब तक यूजीसी से तय मानकों के मुताबिक वेतन मिलता आया है, लेकिन नए आदेश के मुताबिक इनका वेतन कम हो जाएगा। शिक्षकों को शुरुआती तीन साल में तो पूरा वेतन मिलेगा, लेकिन तीन साल के बाद जैसे ही यह स्थायी होंगे तो कई नुकसान उन्हें उठाने होंगे। हालांकि पंजाब सरकार की ओर से जारी पत्र के वेतन को पूरी तरह विस्तृत रूप से नहीं दिखाया गया है। यह जानकारी पूरी सामने आएगी तो स्थिति स्पष्ट होगी।
ये होंगे नुकसान
शिक्षकों का कहना है कि नए वेतन से हर साल लगने वाली वेतन वृद्धि पर प्रभाव पड़ेगा और कम वेतन बढ़ेगा।
10 साल की सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों को पास्ट सर्विस का लाभ नहीं मिल सकेगा, क्योंकि पास्ट सर्विस का लाभ उन्हें ही मिल सकता है जिनका ग्रेड पे एक जैसा हो।
सातवें वेतनमान का लाभ कम मिलेगा। साथ ही बकाया (एरियर) भी इस नए नियम के मुताबिक नहीं मिल सकेगा।
क्या कहते हैं अधिकारी
यूजीसी के मुताबिक सहायक प्रोफेसरों का ग्रेड पे 6000 है जबकि पंजाब सरकार के जारी आदेश के मुताबिक अब यह ग्रेड पे 5400 हो जाएगा। इससे शिक्षकों को बड़ा नुकसान होगा। इसका हम विरोध करते हैं। शुक्रवार को इसको लेकर धरना दिया जाएगा। -प्रो. अमरजीत नौरा, सचिव, पुटा पीयू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें