फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजीएम की गिरफ्तारी के प्रयास पर हंगामा

Fri, 15 Nov 2013 02:16 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में फंसे भारतीय स्टेट बैंक के एक एजीएम को गिरफ्तार करने अंबाला पुलिस पंचकूला पहुंची तो हंगामा हो गया।
विज्ञापन


एजीएम के घर व कार्यालय में वीरवार को अंबाला पुलिस ने दबिश दी। इसी बीच पुलिस को एजीएम के एसबीआई जोनल ऑफिस में छिपे होने की जानकारी मिली।

इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और बैंक के आला अधिकारी भी पहुंच गए। इसके बाद हंगामा हो गया। अफसरों ने पुलिस को भरोसा दिलाया कि वे शुक्रवार को एजीएम को अंबाला पुलिस के सामने पेश करेंगे।

जुलाई 2013 में वैभव गर्ग नामक के एक युवक ने अपने ही घर में आत्महत्या कर ली थी और आत्महत्या से पहले लिखे सुसाइड नोट में एजीएम एसबी गोयल, उनकी बेटी, अमन कौर, अक्षय, आशीष को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद वैभव के भाई गौरव ने बताया कि एसबी गोयल की बेटी और वैभव शादी करना चाहते थे। एसबी गोयल व अन्य ने दोनों को धमकाकर अलग कर दिया और बाद में फोन पर परिवारवालों को भी धमकियां देने लगे। एसबी गोयल व अन्य के खिलाफ वैभव को मौत के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


वैभव का भाई गौरव वीरवार को अंबाला पुलिस को अपने साथ लेकर आया और एसबी गोयल के घर एवं एसबीआई कार्यालय में दबिश दी।

एसबीआई के उच्चाधिकारियों ने शुक्रवार सुबह एसबी गोयल और उनकी बेटी को अंबाला पुलिस के पास पेश करने की जिम्मेदारी ली। इसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों तक बात पहुंची और दोनों को गिरफ्तार नहीं किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें