फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भगोड़ों को तुरंत पकड़ा जाए, शांतिपूर्ण करवाए जाएं चुनाव’

Fri, 30 Dec 2016 08:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : demo pic
विज्ञापन
प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए अधिकारी व कर्मचारी अपनी ड्यूटी को पूरी तनदेही से पूरा करे। वहीं, इसके लिए पूरी तरह चौकसी भी रखनी होगी। 
विज्ञापन


यह बात उप निर्वाचन आयुक्त भारत डॉ. संदीप सक्सेना ने कहीं। वह शुक्रवार को चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शहर पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुलिस वोटरों को बढ़िया माहौल देने के लिए ड्यूटी निभाए। 

वहीं, शरारती तत्वों पर नजर रखी जाए। साथ ही किसी को भी शांति और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति न दी जाए। उन्होंने पुलिस से कहा कि (पीओ) भगोड़ों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। 
विज्ञापन


साथ ही जिलों में हथियारों के काम को सौ फीसदी पूरा करने के लिए कहा है। इस दौरान उन्होंने रूपनगर रेंज में स्थित मोहाली, रूपनगर, व शहीद भगत सिंह के डीसी कम जिला निर्वाचन अधिकारी, एसएसपी व विधानसभा हलकों के एसडीएम व कम सहायक रिटर्निंग अफसरों के साथ मीटिंग की। 

इस दौरान प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वीके सिंह, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अफसर दीपरावा लकरा, अतिरिक्त डायरेक्टर जनरल पुलिस वीके भावरा, कमिश्नर रूपनगर रेंज डॉ. एसकरन राजू , डीआईजी गुरशरन सिंह संधू व एसएसपी मोहाली कुलदीप सिंह चहल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें