फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्टः चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट की बसों में सफर करना हुआ महंगा, पास के दाम भी बढ़े, यहां जानिए कितने

Thu, 16 Jan 2020 10:26 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीटीयू की बस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की बसों में सफर करना महंगा हो गया है। बस पास के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। लोकल रूट पर एसी और नॉन-एसी बसों में आज से सफर करने पर 5 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। किराए में बढ़ोतरी के साथ बसों के पास भी महंगे कर दिए गए हैं। सीटीयू बसों के बढ़े हुए दाम वीरवार से पूरे शहर में लागू होंगे।
विज्ञापन


स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने बुधवार को सीटीयू बसों के बढ़े दामों की सूची जारी कर दी। वीरवार से अब शहरवासियों को सीटीयू की लोकल रूट पर चलने वाली 400 बसों में अधिक किराया देना होगा। एसी और नॉन एसी बसों में यात्रा प्रारंभ से पांच किलोमीटर तक के किराए में कोई वृद्धि नहीं की गई है। पांच से दस किलोमीटर तक और दस किलोमीटर के ज्यादा की कैटेगरी में किराए को बढ़ाया गया है। बढ़े हुए दामों को 16 जनवरी से लागू किया जाएगा।

गौरतलब है कि सीटीयू को लांग रूट की बसों में लाभ हो रहा है, लेकिन लोकल रूट पर चलने वाली बसों में प्रति किलोमीटर करीब 35 रुपये का घाटा पड़ रहा है। सीटीयू शहर में करीब 400 बसें चला रहा है। कई साल से किराया नहीं बढ़ाने की वजह से सीटीयू का घाटा बढ़ता जा रहा है। सीटीयू ने किराए को बढ़ाने का प्रपोजल पिछले साल तैयार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह बढ़ाए गए हैं दाम

लोकल रूट
नॉन-एसी बस----------------------वर्तमान दाम (रुपये)---------नए दाम (रुपये)
पांच किलोमीटर तक--------------------- 10-------------------------- 10
पांच से 10 किलोमीटर तक --------------15------------------------- 20
10 किलोमीटर से ज्यादा------------------ 20--------------------------25

एसी बस----------------------------- वर्तमान दाम (रुपये)----------- -नए दाम (रुपये)
पांच किलोमीटर तक---------------------- 15--------------------------15
पांच से 10 किलोमीटर तक-------------- 20---------------------------25
10 किलोमीटर से ज्यादा------------------ 25------------------------- 30

रोजाना के बस पास (ट्राइसिटी)
नॉन-एसी बस------------------------------- 50 -------------------------60
एसी बस------------------------------------- 60------------------------- 75

महीने का पास (जनरल)
नॉन-एसी बस------------------------------ 600----------------------- 700
सभी बसें (एसी व नॉन-एसी बस)------- 800----------------------- 900
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें