फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखे अंदाज में मोदी-ओलांद का स्वागत करेगी चंडीगढ़ BJP

Sat, 23 Jan 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ भाजपा का फ्रांस के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत बेहद अनोखे और दिलचस्प अंदाज में करने जा रही है। दरअसल, भाजपा को शहर के चार राउंड अबाउटस पर पीएम नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति का स्वागत करने की मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन


ऐसे में राउंड अबाउट्स के किनारों पर भाजपा कार्यकर्ता तैनात होंगे जो कि मोदी मोदी के नारे लगाने के अलावा राष्ट्रीय ध्वज और फ्रांस के झंडे पकड़कर खड़े रहेंगे। इसके अलावा भाजपा ने ताज होटल के बाहर हरियाणवी डांस का आयोजन किया गया है। जबकि प्रशासन ने यहां पंजाबी डांस का आयोजन किया।

भाजपा के प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर का कहना है कि चार राउंड अबाउट्स के किनारों पर कार्यकर्ता पीएम और फ्रांस के राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के झंडे के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए मोदी-मोदी के नारे लगाएंगे।
विज्ञापन


इन राउंड अबाउट्स पर करेंगे स्वागत
एयरपोर्ट राउंड अबाउट
ट्रांसपोर्ट राउंड अबाउट
सेक्टर-26 मंडी राउंड अबाउट
सेक्टर-7 राउंड अबाउट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहर में आने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। उनके स्वागत के लिएछह राउंड अबाउट का किया गया है। जहां कार्यकर्ता पीएम का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

- संजय टंडन, भाजपा अध्यक्ष
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें