फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेकचंद की दुनिया देखने जाएंगे फ्रेंच प्रेसीडेंट, चाक चौबंद सुरक्षा

Sat, 23 Jan 2016 08:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद चंडीगढ़ दौरे के दौरान रॉक लेजेंड नेकचंद की दुनिया को भी देखने जाएंगे। इसे लेकर सुरक्षा सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। रॉक गार्डन के प्रवेश गेट में 100 मीटर तक चिक लगाई गई है।
विज्ञापन


यहां पर आने वाले लोगों की मेटल डिटेक्टर और हैंड डिटेक्टर से चेकिंग की गई। दोपहर तक तो लोगों को आने दिया गया। तीन बजे के बाद यहां पर आने वाले लोगों  को हर जगह लगे बैरिकेट्स का सामना करना पड़ा है। शाम को तीन बजे के बाद आने वाले लोगों को समस्या से दो चार होना पड़ा है।

यहां पर सुखना लेक की तरफ दो जगह रास्ते पूरी तरह से सील कर दिए गए हैं। इस दौरान यहां पर किसी प्रकार के वाहनों की इंट्री बैन करदी गई थी। रॉक गार्डन और सुखना लेक के बीच चलने वाली गोल्फ कार्ट भी आज बंद रही।
विज्ञापन


इससे यहां के बीच का सफर लोगों को पैदल ही तय करना पड़ा है। रॉक गार्डन आने वाले यात्रियों को अपनी गाड़ी से आना मना था जिससे कि यहां पर लोगों को पहुंचने में जद्दोजहद करनी पड़ी हैं।

रॉक गार्डन घूमने आए अमृतसर के हरजिंदर सिंह ने बताया कि हमारी गाड़ी रॉक गार्डन की पार्किगिं नहीं हो पाई है। इससे हमें एक किलोमीटर से अधिक दूरी ऐसी ही तय करनी पड़ी है। वहीं रॉक गार्डन घूमने आए लोगों को दो किलोमीटर तक कोई  साधन शाम के समय नहीं मिला जिससे कि लोगों को पैदल जाना पड़ा है।  
 
रॉक गार्डन छावनी में तबदील  
रॉक गार्डन के तीनों फेसों छावनी में तब्दील रहा है। यहां पर  फेस एक , दो और तीन को छावनी में तबदील कर दिया है। यहां पर एसपीजी ने फिर से दौरा किया।

दौरा करने के बाद यहां पर सुरक्षा व्यवस्था को पुलिस ने जांचा। रॉक गार्डन के मेटल डिटेक्टर के साथ हैंड डिटेक्टर से भी जांच की गई है।इसके साथ एसपीजी ने पूरे दिन रॉक गार्डन का सुरक्षा व्यवस्था जांची । 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें