फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर लोगों को यहां-यहां मिलेगी फ्री पार्किंग

Tue, 10 Nov 2015 02:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरकार नगर निगम के पार्षद कमिश्नर पर हावी रहे। नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में तीन प्रमुख पार्किंग को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर निशुल्क चलाने का फैसला लिया गया। अब यह तीन पार्किंग निजी कंपनियों को विज्ञापन की मंजूरी के साथ चलाने के लिए दी जाएंगी।
विज्ञापन


मालूम हो कि इससे पहले इस मुद्दे के लिए गठित कमेटी ने भी यह सिफारिश की थी जिसे कमिश्नर भावना गर्ग ने खारिज कर दिया था, लेकिन सोमवार को पार्षद और मेयर अपनी बात मनवाने में कामयाब हो गए। अब निगम मनीमाजरा के फन रिपब्लिक, सेक्टर-17 के इंपायर स्टोर और सेक्टर-35 सी की पार्किंग को पायलट प्रोजेक्ट केतौर पर चलाएगा।

सोमवार को अनुबंध कमेटी की बैठक में कमिश्नर ने एक बार फिर से पार्किंग का रेट बढ़ाने की बात की जिसे सदस्यों ने खारिज कर दिया। भाजपा पार्षद सतीश कैंथ ने जब कहा कि हम इसके खिलाफ हैं और पार्किंग के रेट नहीं बढ़ने दिए जाएंगे। इस पर कमिश्नर ने कैंथ को सलाह दी कि पार्टी लाइन से ऊपर उठकर बात की जाए।
विज्ञापन


खाली हो रही पेड पार्किंग का कुछ नहीं
अनुबंध कमेटी की बैठक में खाली हो चुकी और एक माह में खाली हो रही कुल 9 पेड पार्किंग को फिर से नीलाम करने का प्रस्ताव आया, लेकिन यह प्रस्ताव पास नहीं हो सका।

चंद सदस्यों ने कहा कि ठेकेदारों से अपील की जाए कि जब तक नए नियम एवं शर्तें फाइनल न हो जाती तब तक यह पेड पार्किंग चला दी जाए। अनुबंध कमेटी के सदस्यों के अनुसार पायलट प्रोजेक्ट के लागू होने के बाद इस पर फैसला किया जाएगा।

सेक्टर-17 में पुराना माल नहीं बिकेगा स्टाल पर
अनुबंध कमेटी की बैठक में सेक्टर-17 के नए प्लाजा के पास स्टाल लगाने का प्रस्ताव पास कर दिया गया, लेकिन यह निर्णय लिया गया कि यहां पर पुराना माल नहीं बेचा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें