फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों को निशुल्क ई-रिक्शा, हर वार्ड में तैनात होगी एक एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को एक बार फिर से अपने चुनावी वादों का पिटारा खोला। आप के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष चंद्रमुखी शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए मार्केट व अस्पताल जाने के लिए निशुल्क ई-रिक्शा उपलब्ध कराए जाएंगे। इसी योजना के तहत प्रत्येक वार्ड में निशुल्क एंबुलेंस सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। चंद्रमुखी शर्मा ने बताया कि मृतकों के लिए करवाई जाने वाली प्रार्थना सभा के लिए वार्ड के सभी सामुदायिक केंद्र की बुकिंग भी निशुल्क रहेगी।
विज्ञापन

सेक्टर- 35 स्थित एक होटल में चंद्रमुखी शर्मा ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि स्वच्छता रैंकिंग में शहर को नंबर एक पर लाने के लिए आम आदमी पार्टी वचनबद्ध है। इसे लेकर शहर में एक सर्वे करवाया है। सर्वे के आधार शहर से जुड़े जो भी मामले सामने आए, उनका सुझाव समेत रोडमैप लोगों के बीच रखा है। इस सर्वे में 21987 लोगों से उनकी समस्या और सुझाव लिए गए थे। इसमें 18 से 35 उम्र के 12622 पुरुष तथा 9365 महिलाएं शामिल थीं। आप की ओर से 20 हजार लीटर पेयजल, वाईफाई हॉटस्पॉट, स्मार्ट पार्किंग जैसी तमाम सुविधाएं निशुल्क देने के लिए पहले ही घोषणा कर चुकी है। कामकाजी महिलाओं के लिए अपने छोटे बच्चों को क्रैच में रखने की काफी दिक्कत होती है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए शहर के हर वार्ड में क्रैच का निर्माण करवाया जाएगा, जहां नाममात्र की शुल्क देकर महिलाएं अपने बच्चों को छोड़ सकेंगी। चंद्रमुखी शर्मा ने कहा कि भाजपा शहर की सभी मुख्य सड़कों पर सीसीटीवी कैमरा लगाकर विकास का ढिंढोरा पीट रही है, लेकिन हकीकत में यह कैमरे सिर्फ चालान काटने तक ही सीमित रहेंगे। आप चुनाव जीतने के बाद शहर के सभी अंदरूनी सड़कों व गलियों में सीसीटीवी कैमरे लगाएगी। दिल्ली की तर्ज पर शहर के हर वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें