फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों को गो एयर और इंडिगो की सौगात, चंडीगढ़ से श्रीनगर तक फ्री में कर सकेंगे हवाई सफर

Tue, 05 Mar 2019 09:11 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीआरपीएफ - फोटो : File Photo
विज्ञापन

दो एयरलाइंस ने सशस्त्र बलों के लिए एक खास ऑफर दिया है। अब जवान फ्री में हवाई सफर कर सकेंगे। दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए कुछ एयरलाइंस सुरक्षाबलों की मदद के लिए तरह-तरह के ऑफर पेश कर रही हैं। इसी के मद्देनजर निजी विमानन सेवा गो एयर और इंडिगो ने सशस्त्र बलों के जवानों को एक खास सुविधा दी है।

विज्ञापन


इसके तहत चंडीगढ़ से श्रीनगर जाने वाले विमानों की खाली सीटों पर जवानों को फ्री हवाई सेवा दी जाएगी। वहीं इस सुविधा के तहत अब सुरक्षा में तैनात जवानों और अधिकारियों को गो एयर की फ्लाइट टिकट रद्द कराने और रि-शेड्यूल कराने के लिए भी किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। 

एयरलाइंस के अनुसार यह स्कीम विशेष तौर पर सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी सहित सभी सशस्त्रबलों के लिए पेश की है। सशस्त्रबल के जवान और अधिकारी इस स्कीम का फायदा 15 मार्च, 2019 तक उठा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें